आज की ताजा ख़बर प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं डीबीटी निर्यात समेत उपलब्धियां PM Modi भारत आज वैश्विक विकास को दे रहा है गति
0mandsaur mandi bhavमार्च 07, 2025
PM Modi भारत आज वैश्विक विकास को दे रहा है गति
आज पूरी दुनिया कह रही है कि यह भारत की सदी है। भारत आज दुनिया की ग्रोथ को गति दे रहा है। आजादी के 65 साल बाद भी भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। पिछले दशक में हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए और अब उसी रफ्तार से हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं'।
भारत की सफलताओं ने पूरे विश्व में एक नई उम्मीद जगाई है। आज का भारत बड़ा सोचता है, बड़े लक्ष्य तय करता है। आज का भारत बड़े नतीजे लाकर दिखा रहा है। भारत के भविष्य की दिशा क्या है ये हमारे आज के काम और सिद्धियों से पता चलता है।